फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mock Drill in hospital

अपडेट,,मॉक ड्रिल में परखी गई अस्पतालों में तैयारियां

Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mock Drill in hospital
मॉक ड्रिल से अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन

भानपुर/ नगर बाजार (बस्ती)। कोविड के संभावित खतरे से निपटने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर व मवरटिया बाबू में मॉक ड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया गया। भानपुर में एसीएमओ डॉ.सीएल कन्नौजिया व मरवटिया बाबू में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक विश्वास ने मॉक ड्रिल पर नजर रखी और उसके खत्म होने पर बैठक कर सभी को आवश्यक जानकारी दी।
भानपुर सीएचसी में कोविड मरीज को एबुलेंस से अस्पताल लाने, वार्ड में भर्ती करने और उसके इलाज में बरती जाने वाली सावधानियों का पूर्वाभ्यास किया गया। मरीज के शरीर का तापमान, हदय की गति और ऑक्सीजन का स्तर आदि मापने की बारीकियां परखी गईं। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार चौधरी, डॉ. पीसी यादव, फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव, श्याम श्रीवास्तव, वार्ड ब्वॉय अशोक कुमार, वार्ड आया फूलमती, सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास खंड बस्ती सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास की देखरेख में कोरोना महामारी की चौथी लहर से निपटने के लिए सीएचसी के डॉक्टरों ने तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक विश्वास ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की संभावना को देखते हुए विभाग पूरी तरह से तैयार है। कोराना वायरस संक्रमण से बचाव और शुरुआती लक्षणों की पहचान कर और सतर्क रह कर बचा जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. स्नेहल परमार, डॉ. विनेश नागर, डॉ.अमित पांडेय, रागिनी, अनीता, राम शंकर चौधरी, रामफेक, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed