Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mock drill: Fire safety preparations tested at the District Women's Hospital

मॉकड्रिल : जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव की परखी गईं तैयारियां

Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Fire safety preparations tested at the District Women's Hospital
जिला महिला अस्पताल में मॉक डि्रल के दौरान आग से बचाव संबंधी जानकारी देते अग्निशमन कर्मी स्रोत व
बस्ती। गर्मी शुरू होने के साथ ही विभागों ने आग से बचाव संबंधी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में फायर ब्रिगेड की टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और सुरक्षा में लगे गार्डों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अस्पताल परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चलाकर उनका सही उपयोग करने का तरीका समझाया। लीडिंग फायरमैन कन्हैया लाल यादव ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सतर्कता बरतते हुए प्राथमिक उपायों से आग पर प्रारंभिक स्तर पर ही काबू पाया जा सकता है। मॉकड्रिल के माध्यम से यह भी प्रदर्शित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचाया जाए। साथ ही, अस्पताल स्टाफ किस प्रकार आपसी समन्वय बनाकर राहत कार्यों में प्रभावी ढंग से सहयोग कर सकता है, इस पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों को देखा। इस दौरान फायर बिग्रेड के राम नेवास यादव, महेश यादव, चंद्र प्रकाश राय, अभिषेक ने आग से बचाव संबंधी तौर-तरीके भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed