{"_id":"676f03c1b953d0655c0c25ba","slug":"mobile-stolen-fraudster-took-out-rs-180-lakh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129506-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मोबाइल चोरी, जालसाज ने निकाले 1.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मोबाइल चोरी, जालसाज ने निकाले 1.80 लाख रुपये
Sat, 28 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के अमौली सब्जी मंडी में खरीदारी करने गए व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया। शुक्रवार को उस मोबाइल नंबर से लिंक खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। जालसाज ने एक खाते पर लोन लेने की कोशिश की, तब बैंक से खाता धारक के पास फोन आया तब जानकारी हुई। साइबर सेल में शिकायत की गई है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया की जांच की जा रही है। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के देईपार निवासी अशोक कुमार यादव का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी अमौली में सब्जी लेने गए थे।
जहां उनका मोबाइल कहीं गिर गया। उस समय काफी खोजबीन करने पर भी मोबाइल नहीं मिला। सब्जी मण्डी से घर आने के लगभग 6-7 घण्टे बाद फोन पे के माध्यम से उसके अलग-अलग खाते से 34 हजार, 99 हजार 501 रुपये निकाला गया। शुक्रवार को फिर 46 हजार 700 रुपये निकाला गया। इस तरह कुल एक लाख 80 हजार 901 रुपये निकाले गए। संवाद