फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mobile phone found near sand mine

Basti News: बालू की खदान के पास मिला मोबाइल फोन

Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone found near sand mine
राजकुमार हत्याकांड : भाई के नंबर पर फोन करके एक व्यक्ति ने दी सूचना
विज्ञापन

सूअर पालन के साथ ऑटो चलवाता था राज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर के पशु पालक राज कुमार का मोबाइल फोन टांडा के थर्मल पॉवर हाउस के पास स्थित बालू के खदान के पास मिली। मोबाइल फोन एक व्यक्ति के हाथ लगी थी। उसने राज कुमार के भाई को कॉल करके सूचना दी। उसके भाई ने मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुट गई है कि आखिर मोबाइल फोन बालू की खदान के पास कैसे पहुंची।
उधर, घटना स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि उस रात दो बाइक पर सवार कुछ आते व कुछ देर बाद वापस पश्चिम की तरफ भागते देखे गए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि प्रयास है कि जल्द कामयाबी मिल जाए।
विज्ञापन

बता दें कि डिहुकपुरा निवासी राजकुमार पुत्र रामवृक्ष का इस्माइलपुर के पास पुलिया के नीचे लहूलु़हान शव मिला था। पोस्टमार्टम में कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या की पुष्टि हुई थी। बताया जा रहा है कि राज कुमार पांच साल से सूअर पालन के साथ ही ऑटो चलवाता था। गांव के पास रामजानकी मार्ग के किनारे युयांश पिग फार्म एवं मीट शॉप खोल रखी थी। वह रात में फार्म पर ही सोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात वह फार्म के बगल स्थित पुलिया के नीचे तख्त डाल कर सोया था। जबकि फार्म हाउस स्थित मड़ई में उसके यहां काम करने वाला लवकुश सो रहा था। उसके ऑटो का चालक झिनकू चौधरी निवासी इस्माइलपुर भी फार्म के पास ऑटो खड़ी कर उसी में सो रहा था। पत्नी विजयलक्ष्मी के अनुसार रविवार शाम को फोन पर राजकुमार ने बताया था कि रात में दोस्तों के साथ दावत करने के बाद वह फार्म हाउस पर सोने चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed