{"_id":"625478beb023191e2a012710","slug":"mlc-election-counting-today-basti-news-gkp433042763","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव : शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में आज होगी मतगणना
बस्ती। विधान परिषद चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। बारी-बारी से सभी 37 मतपेटिकाएं गड्डी बनाने के लिए टेबल पर लाई जाएंगी। 25-25 मतपत्रों की गड्डी बनाकर एक बाक्स में रखा जाएगा। गड्डी बनाने के उपरांत सभी 14 टेबल पर प्रत्याशीवार गड्डी तैयार की जाएगी, वैध-अवैध मतपत्र की जांच की जाएगी तथा प्रथम वरीयता के मतपत्रों की गिनती आठ बजे से शुरू की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को मतगणना कार्य में लगे मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में यह जानकारी दी। कहा कि वह सभी सुबह सात बजे शिवहर्ष पीजी कॉलेज पहुंच जाएं। कर्मी ड्यूटी चार्ट में अपना टेबल नंबर देखकर स्थान ग्रहण करेंगे। कोई भी कार्मिक पेन, मोबाइल, कागज आदि लेकर अंदर नहीं जाएगा। मतगणना के दौरान मतपत्र को अस्वीकार करने के लिए कोई चिह्न नहीं, खाली स्थान पर चिह्न, कई मतदान, मतदाता की स्पष्ट पहचान, अधिमान को शब्दों में दर्शाया गया तथा गैर सरकारी वस्तु से चिह्नित किया गया कि मोहर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रत्येक मतपत्र जिसे अस्वीकार किया जाएगा, उसे प्रत्याशी के एजेंट को दिखाकर कारण वाली मोहर लगाई जाएगी तथा वास्तविक कारण पर सही का निशान लगाया जाएगा। इस पर मतगणना सुपरवाइजर हस्ताक्षर करेंगे। किसी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में अंतिम निर्णय रिटर्निग अफसर करेंगे।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल पर प्रवेश करेंगे। उन्हें वहां पर मतगणना के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सभी मतगणना प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने का निर्देश दिया। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने मतगणना से संबंधित जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विवेक ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पांडेय तथा सभी मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।