{"_id":"64f8d97d611a15584d01ed58","slug":"mla-harraiya-inaugurated-three-roads-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3907-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विधायक हर्रैया ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विधायक हर्रैया ने किया तीन सड़कों का लोकार्पण
Thu, 07 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विधायक अजय सिंह ने हरैया विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को 317.36 लाख की लागत से बनी चार किमी लंबी तीन सड़क का लोकार्पण किया।
पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत छावनी अमारी मार्ग से छावनी केनौना संपर्क मार्ग तक 158.36 लाख की लागत से तीन किमी. सड़क निर्माण, संग्रामपुर प्रधानमंत्री सड़क से पशु अस्पताल होते हुए 72 लाख की लागत से एक किमी बुचुनवा मार्ग, कैथोलिया पक्की सड़क से खेमराजपुर गांव हनुमान की दुकान के सामने होकर चौराहा तक 87 लाख की लागत से 1 किमी सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। विधायक ने कहा कि जिन मजरों, डीहों में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है अथवा मुख्य मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख योगेन्द्र सिंह, रामपाल यादव, अखिलेश सिंह प्रधान, अजय सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद