{"_id":"68fa8b647b71b4ef5f00386a","slug":"mission-shakti-information-given-on-women-empowerment-and-self-reliance-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146320-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति : नारी सशक्तीकरण और स्वावलंबन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति : नारी सशक्तीकरण और स्वावलंबन की दी जानकारी
Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुक करती टीम- पुलिस
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया। उन्हें नारी सशक्तीकरण और स्वावलंबन के बारे में बताया गया। बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। टीम ने अपने थाना क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया। कोतवाली क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम ने मनहनडीह में घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याओं का पता लगाया और उन्हें सरकारी योजनाओं व मिशन शक्ति से संबंधित जानकारी दी। पिंक बूथ एवं परामर्श केंद्र की टीम ने आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे दो जोड़ों की काउंसिलिंग कर उन्हें एक साथ रहने के लिए राजी कराया।
सोनहा थाना टीम ने चंदोखा, शंकरपुर, शेखापुर, दरियापुर, भोलापुर और आदमपुर में पंफ्लेट वितरित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। इसी दौरान 25 लोगों की चेकिंग की गई और 2 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया। परशुरामपुर थाना टीम ने मखौड़ा धाम में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर मिशन शक्ति, साइबर अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
कलवारी और गौर थाना टीमों ने कनैला खास और बहादुरपुर में पंफ्लेट वितरित कर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध और शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। कोतवाली मिशन शक्ति टीम ने बड़ेबन और मूड़घाट में महिलाओं और बालिकाओं को इकट्ठा कर जागरूक किया। महिला थाना मय एंटी रोमियो टीम ने परसा तकिया में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर मिशन शक्ति, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।