फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Mission Shakti' has become a 'companion' for women's safety, extending from the police station to the village.

Basti News: थाने से गांव तक महिलाओं की सुरक्षा का ‘साथी’ बना मिशन शक्ति

Wed, 07 Oct 2026 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
'Mission Shakti' has become a 'companion' for women's safety, extending from the police station to the village.
बस्ती। महिला और बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किसी घटना का इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार संवाद कर रही है। थाने से गांव तक मिशन शक्ति अब महिलाओं की सुरक्षा का साथी बन रहा है। बालिकाओं को न केवल हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है, बल्कि परेशानी होने पर पुलिस तक पहुंचने का भरोसा भी दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन



मिशन शक्ति की टीम स्कूलों, बाजारों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधे बातचीत कर रही है। उन्हें छेड़छाड़, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1090, 181, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दे रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी साझा नहीं करने, अनजान लिंक नहीं खोलने और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



जरूरत के अनुसार दी जा रही कानूनी सहायता



थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं को जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता, काउंसिलिंग और संबंधित विभागों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। शासन स्तर पर भी मिशन शक्ति केंद्रों को मजबूत करने और उनके कर्मियों को अन्य ड्यूटी से अलग रखने की व्यवस्था पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed