फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   minister did aerial survey

बाढ़ क्षेत्रों का गन्ना विकास मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण्र

Tue, 04 Aug 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
minister did aerial survey
पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री। - फोटो : BASTI
बाढ़ क्षेत्रों का गन्ना विकास मंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण
विज्ञापन

बस्ती। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति व अन्य कार्यों की समीक्षा किया। निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सभी प्रकार के सहायता प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जाए। बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित सभी व्यक्तियों को राहत सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं, उनके पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
मंत्री ने हरैया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। कहा कि लोगों के इलाज के लिए मेडिकल टीम भेजी जाए, बाढ़ प्रभावित गांव में सतर्क निगाह रखी जाए। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले के कुल 45 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें से मैरुंड गांव कुल 20 हैं। तहसील बस्ती के कुल 27 गांव और हरैया के कुल 18 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें कुल 11126 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बताया कि कुल 72 नाव आवागमन के लिए लगाई गई हैं, 17 बाढ़ चौकियां स्थापित हैं, जिसमें तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 318 पशुओं का टीकाकरण कराया गया है। बताया कि बाढ़ से जनहानि व पशु हानि शून्य है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यमंत्री जलशक्ति बलदेव ओलख, सदर विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चंद्र प्रकाश शुक्ला, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed