फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minimum mercury at 8.5, cold westerly wind continues to sting

Basti News: न्यूनतम पारा 8.5 पर, चुभती रही सर्द पछुआ हवा

Sun, 31 Dec 2023 10:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 31 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Minimum mercury at 8.5, cold westerly wind continues to sting
कड़ाके की ठंड में अलाव बना लोगों का सहारा। 
बस्ती। ठंड का कहर जारी है। सीजन में न्यूनतम पारा पहली बार 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 1:30 बजे निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। सर्द पछुआ हवा लोगों को चुभती रही। कोहरा न पड़ने के कारण आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद सड़कों पर चहलकदमी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में दो दिनो से बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवा प्रभाव दिखाने लगी है। दिन में भी रात सी गलन बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को भी मौसम में परिवर्तन नहीं दिख रहा है। बर्फीली पछुआ हवा चलती रहेगी। गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

कोहरा पड़ने पर नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें
परिवाहन निगम के बस्ती के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरे पड़ने पर बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने आदेश दिया है कि यदि कोहरा पड़ेगा तो डिपो से बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14.57 घंटे देरी से पहुंची कुशीनगर एक्सप्रेस
कोहरे के चलते तमाम ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं। कुशीनगर एक्सप्रेस का बस्ती रेलवे स्टेशन पर आगमन समय सुबह 5:21 बजे है। रविवार को यह ट्रेन शाम करीब 8-15 बजे पहुंची। यह ट्रेन निर्धारित समय से 14.57 घंटे देर से पहुंची। यही हाल वैशाली एक्सप्रेस का रहा। ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 7:47 बजे है। यह ट्रेन रविवार को करीब 6.58 घंटे देर से दोपहर 2:45 बजे स्टेशन पहुंची। ऐसे ही कृषक एक्सप्रेस 26 मिनट, भानलपुर एक्सप्रेस 3.18 घंटे, राप्तीगंगा 2.03 घंटे, आम्रपाली 3.45 घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed