{"_id":"651093ae41f3108cd20a3ee5","slug":"middle-aged-man-injured-in-bee-attack-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4850-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मधुमक्खी के हमले में घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मधुमक्खी के हमले में घायल अधेड़ की मौत
Mon, 25 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। मधुमक्खी के हमले में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान शनिवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र के बाघा काडर ग्राम पंचायत के बनरही निवासी 51 वर्षीय शिव प्रसाद चौधरी शुक्रवार शाम आठ वर्षीय नाती आशीष चौधरी का बाल कटवाने बाइक से बाजार जा रहे थे। कप्तानगंज क्षेत्र के भरवलिया ग्राम पंचायत के अमिलडिहा गांव के मोड़ के पास मधुमक्खियों ने अचानक शिव प्रसाद और आशीष पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद और आशीष को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद आशीष की हालत में सुधार हुआ, लेकिन शिव प्रसाद की शनिवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। संवाद