{"_id":"6474803a0f7bfbfec604e71e","slug":"middle-aged-man-commit-suicide-in-by-hanging-himself-in-basti-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अधेड़ ने कुंडी से लटक कर दे दी जान, 10 साल से था अवसाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अधेड़ ने कुंडी से लटक कर दे दी जान, 10 साल से था अवसाद में
Mon, 29 May 2023 04:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी महादेवा (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी महादेवा (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 May 2023 04:06 PM IST
सार
गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे। इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। उनके इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी वह अवसाद में रहते थे। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।
विज्ञापन
बस्ती समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के खीरीयहवां गांव में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे 55 वर्षीय अधेड़ का कमरे में छत की कुंडी से लटका शव पाया गया। उनकी बेटी घर की साफ - सफाई के बाद जब आगे वाले कमरे में गई तो पिता को छत की कुंडी से लटका जोर-जोर से चिल्लाने लगी। गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे। इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे परशुराम (55) पुत्र स्वर्गीय रामलाल रोज की तरह ही सुबह उठे और घर के बाहर बरामदे में बैठ गए। परिवार में बड़ा बेटा संदीप ( 23 ) दो महीने पहले ही कमाने के लिए मुंबई गए थे। घर पर मौजूद छोटा बेटा रंजीत (17) अपनी माता के साथ कृषि कार्य के लिए खेत में चला गया।
विज्ञापन
घर पर मौजूद बेटी पुष्पा ने घर की साफ - सफाई कर रही थी। सफाई करते हुए जब आगे वाले कमरे में गई तो पिता को छत की कुंडी से लटका देख उसके होश उड़ गए। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिवार तथा पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। इसकी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
10 वर्षों से अवसाद में थे परशुराम
गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे। इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। उनके इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी वह अवसाद में रहते थे। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है । थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।