फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Methods of disaster management

Basti News: आपदा प्रबंधन के बताए तरीके

Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Methods of disaster management
बस्ती। जिला आपदा प्रबंधन इकाई की ओर से मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ व संक्रमण रोग के नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने की। इस दौरान मौजूद लोगों को दैवीय आपदा से बचाव के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आपदा मित्रों, आपदा सखी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एएनएम व ग्राम पंचायत सचिव को दैवीय आपदाओं से निपटने में लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पंफलेट वितरित कर बाढ़, बाढ़ के बाद व वज्रपात के दौरान क्या करें क्या न करें, इसके प्रति जागरूक किया। कहा कि आपदाओं से होने वाली जन हानियों को कम करने तथा ग्रामीण स्तर तक आमजन को संभावित बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचाने व भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राहत चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जलजनित, वेक्टर जनित, डायरिया, टाइफाइड, हैजा और पेचिस से बचाव के टिप्स दिए। मलेरिया बुखार, दिमागी बुखार, चिकनगुनिया और फाइलेरिया व डेंगू के प्रति जागरूक किया। फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के लिए उपयुक्त समय और सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव और अन्य कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed