फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mercury put the dive, the cold grew

पारे ने लगाया गोता, सर्दी बढ़ी

Wed, 07 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 07 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mercury put the dive, the cold grew
ठंड के कारण गर्म कपड़े पहन कर जाती छात्राएं।
कोहरे की वजह से सर्दी पहले ही सितम ढा रही थी, रही सही कसर पश्चिमी विक्षोभ ने पूरा कर दी। नतीजन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया। अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटे के भीतर दिन व रात के तापमान में अंतर कम होने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में गिरावट के आसार हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर थी और वातावरण में 97  फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह ठिठुरन और कोहरे का असर रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के  कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है,  क्योंकि यह खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव की वजह जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी  विक्षोभ का सक्रिय होना और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ  पश्चिमी उप्र से आगे बढ़ कर पूर्वी उप्र होते हुए सोमवार दोपहर में  ही पूर्वी बिहार में प्रवेश कर गया। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में गलत बढ़ी है। अनुमान है कि हवाओं की दिशा बदली तो सर्दी में वृद्धि होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed