फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mercury jumped high...people suffering due to sun and humidity

Basti News: पारे ने लगाई ऊंची छलांग... धूप और उमस से बेहाल हुए लोग

Sun, 19 May 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury jumped high...people suffering due to sun and humidity
सुबह 11 बजे के बाद सूनी हो जा रहीं सड़कें, दुकानों का गिर रहा शटर
विज्ञापन

फिलहाल राहत के आसार नहीं, रविवार को और सताएगी गर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चुनावी तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को तापमान ने एकाएक ऊंची छलांग दी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री पार कर गया है। गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
कड़ी धूप के कारण सुबह 11 बजे के बाद ही से बाजार में हलचल कम हो जा रही है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहकों के आने का सिलसिला भी थम जाता है। ऐसे में दुकानदार भी शटर गिराकर आराम करने घर चले जाते हैं। बीच-बीच में चुनाव प्रचार वाहनों के शोर बाजार के सन्नाटे को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा है। कपड़ा व्यवसायी मनमोहन बताते हैं कि सुबह 11 बजे के बाद ग्राहक आने बिल्कुल बंद हो गए हैं। ऐसे में दुकान बंद कर घर चले जाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक तापमान सामान्य बना रहा। दो दिनों में ही यह चार डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। हवा की गति कम होने के कारण लू से थोड़ी राहत रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को राहत की उम्मीद न करें। बल्कि तापमान में इजाफा होगा। मौसम शुष्क रहेगा। हवा पश्चिमी चलेगी। इससे गर्मी अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सब्जी और फल पर गर्मी की मार

फल और सब्जी पर भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। हरी सब्जी बाजार से गायब हो रहे हैं। फलों के दाम इतने महंगे हैं कि हर किसी के खरीदने के बस की बात नहीं है। तरबूज और खरबूज बाजार में आ गए हैं। लोगों की पसंद भी यह दोनों रसीले फल हैं। सब्जी में तरोई, कद्दू ही मंडी में अधिक हैं। पालक, शिमला मिर्च, लोबिया बहुत कम मिल रही है। टमाटर भी बाजार में कम आ रहा है।
...
डिहाइड्रेशन से पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। डिहाइड्रेशन के शिकार मरीजों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ी है। बुखार के साथ इन परेशानियों को लेकर मरीज अस्पताल पहुंचे है। अस्पतालों की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं। जबकि 15 फीसदी मरीज बीपी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। क्योंकि वातावरण में परिवर्तन के कारण बीपी घट-बढ़ रहा है। यह समस्या युवाओं में अधिक बढ़ी है। बीपी की समस्या बुजुर्गों में अधिक देखी गई है। गर्मी के कारण दाद, खाज, खुजली और लाल चकत्ते की समस्या को लेकर भी मरीज डाॅक्टर के पास पहुंच रहे हैं।


...

डिहाइड्रेशन से बचाएगा नमक और शक्कर का घोल
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि चिलचिलाती धूप तेवर दिखाने लगी है। हवा में नमी और धूप से बढ़ी गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकल रहा है। पसीने के साथ शरीर से सोडियम, पोटेशियम भी बाहर निकल जाता है। इससे डिहाइड्रेशन हो रहा है। लोग पानी तो पी रहे पर उससे प्यास नहीं बुझ रही। क्योंकि शरीर में पानी की कमी को केवल पानी से पूरा नहीं किया जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि नमक और चीनी का साथ में घोल लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed