फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mejor dhyan chand remembered

खेल दिवस पर याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

Sat, 29 Aug 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
mejor dhyan chand remembered
जिला स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। - फोटो : BASTI
खेल दिवस पर याद किए गए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद
विज्ञापन

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

हेल्थ क्लब की ओर से राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोरोना सेफ्टी किट दी गई। मुख्य अतिथि एएसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल इतिहास के वो चमकते सितारे हैं, जिनसे युवा खिलाड़ी प्रेरणा ले सकते हैं। जब भी युवाओं को मौका मिला, उन्होंने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ध्यानचंद खेल जगत के महानायक थे। उनकी उपलब्धियों पर देश आज भी गर्व करता है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण खेल दिवस पर कोई आयोजन नहीं किया जा रहा है। ओलंपिक संघ के महासचिव अजय श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर डॉ. डीके गुप्ता, मंजीत चौधरी, सतेंद्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, हिना खातून, राधना भास्कर, रुकशा नूरी, सुनीता राज, रोशनी, नाजिया खातून, प्रकृति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed