{"_id":"5fa2e68b8ebc3e9bcc42d1d2","slug":"meeting-basti-news-gkp3720555167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की ओवर रेटिंग में नियमित करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की ओवर रेटिंग में नियमित करें कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक में बकाए की वसूली न करने और प्रवर्तन कार्य में शिथिलता पर डीएम ने नाराजगी जताई। बेहतर राजस्व प्राप्ति पर रोडवेज के एआरएम को सराहा। वहीं शराब की ओवर रेटिंग के मामले में नियमित कार्रवाई का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन ने पाया कि वाणिज्यकर विभाग ने कोविड-19 के बाद 20 सितंबर से प्रवर्तन कार्य शुरू किया। इस दौरान मात्र 17 वाहनों से 15 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया गया है। विद्युत निगम की समीक्षा में पाया कि पिछले माह निर्देश के बावजूद सुबह और शाम कटिया कनेक्शन के विरूद्ध अभियान नहीं चला। आरसी ऑनलाइन अपडेट नहीं हो रही। सभी एक्सईएन को बिजली चोरी रोकने, बिलिंग बढ़ाने, डुप्लीकेट आरसी जारी करने तथा राजस्व विभाग से रिकन्साइल कराने का निर्देश दिया है।
परिवहन निगम द्वारा वार्षिक लक्ष्य का 178 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की गई। इसके लिए एआरएम रोडवेज आरपी सिंह की सराहना की। कच्ची शराब के धंधेबाजों को चिह्नित कर वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। गिरोह बनाकर कार्य करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बस्ती में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के 40 से अधिक बड़े बकायेदार हैं। बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा केवल नोटिस दिया गया है। जिलाधिकारी ने इन सभी से वसूली का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएफओ नवीन कुमार शाक्य, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नन्द किशोर कलाल, एसडीएम आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनन्द श्रीनेत, एआईजी स्टांप मनोज कुमार शुक्ला, अरुण चौबे, अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।