{"_id":"5f8499d08ebc3e5fab3982a6","slug":"meetiing-basti-news-gkp3691378147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने 60 लाख के विकास कार्यों पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने 60 लाख के विकास कार्यों पर लगाई मुहर
विज्ञापन

हैंडपाइप व सोलर लाइट की मरम्मत क ी मांग पर ईओ ने दिया आश्वासन
नगर पंचायत बनकटी बोर्ड की बैठक का आयोजन
एजेंसी- संवाद सूत्र
बनकटी। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सोमवार को साठ लाख के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में अध्यक्ष वेद कला के नेतृत्व में सड़क, सोलर लाइट, सफाई, पेयजल, बिजली, नाली व अग्निशमन केंद्र को लेकर चर्चा हुई। सदन में राज्य वित्त से करीब 18 सड़क के इंटर लाकिंग सहित अन्य विकास कार्यों को सदन पटल पर रखा जिसे बोर्ड सदस्यों ने स्वीकृति देते हुए मुहर लगा दी।
नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी अमरजीत सिंह व भास्कर पाठक ने विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए अपनी बात रखी, जिस पर ध्वनिमत से सदस्यों ने अपनी सहमति दी। अध्यक्ष वेद कला ने संचारी रोग अभियान को सफल बनाने पर बल देते हुए वार्डों में सफाई, पेयजल आदि पर अपनी बात रखी। नामित सदस्य बब्बू पाल, रमेश अग्रहरि, अंशिका गौड़ ने हैंडपंप, सोलर लाइट की मरम्मत की मांग उठाई। ईओ ने इसे अविलंब दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वार्ड सदस्य डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विपिन त्रिपाठी, आलोक कुमार शुक्ल, हमीदुल्लाह, विजय कुमार, राम जोखन चौधरी, सुनीता, विद्या, सुरसती, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।