फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical college: Security increased, surveillance from the gate to the hostel.

मेडिकल कॉलेज : सुरक्षा बढ़ी गेट से हाॅस्टल तक निगरानी

Tue, 13 Jan 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical college: Security increased, surveillance from the gate to the hostel.
बस्ती। लखनऊ के केजीएमयू में धर्मांतरण का मामला सामने के बाद बस्ती मेडिकल कॉलेज में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सोमवार को चिकित्सा महाविद्यालय के गेट से लेकर हॉस्टल और परिसर तक चौकसी बरती गई। प्रशासनिक भवन में सीसीटीवी कैमरे के जरिये मेडिकल कॉलेज परिसर की निगरानी होती रहीं। छात्रावास के बाहर भी सुरक्षा चौकस कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज गेट पर पहुंचने वाले लोगों पर पूर्व सैनिक पैनी नजर रखे हुए थे, लोगों से पूछताछ और रजिस्टर में विवरण दर्ज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल के बाहर पूर्व सैनिक मुस्तैद किए गए हैं। हॉस्टल के अंदर बाहरियाें को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अपने पाल्यों से मिलने पहुंचने वाले अभिभावकों को बाहर प्रतीक्षालय में बैठाकर मेडिकल छात्रों से मुलाकात कराई जा रही है। सोमवार को 60 से अधिक लोगों को कॉलेज परिसर में प्रवेश दी गई। इसमें अभिभावक और कोरियर ब्वॉय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed