{"_id":"63ea7f9a6166c488370647e7","slug":"measurement-of-disputed-land-basti-news-c-7-1-52723-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विवादित जमीन की हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विवादित जमीन की हुई पैमाइश
Mon, 13 Feb 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विवादित जमीन की हुई पैमाइश
- छावनी थानाक्षेत्र के फूलडीह गांव का मामला
- विक्रमजोत पुलिस चौकी में बिगड़ी थी अधेड़ की तबीयत
पिटाई के आरोप में चौकी इंचार्ज व एक आरक्षी हुआ था लाइन हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव की घटना के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चंद ने नायब तहसीलदार नीरज सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को गांव में भेजा। टीम ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश की। इस दौरान पक्ष, विपक्ष के परिवारवालों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और उनका बयान दर्ज किया।
एसडीएम ने बताया कि पैमाइश की आख्या मिल गई है। उसी अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर, मेडिकल काॅलेज में भर्ती शत्रुघ्न यादव के परिवार वालों का कहना है कि उनकी तबीयत में काफी सुधार है। छावनी थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि घटना के बाद गांव के विवादित जमीन पर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
बता दें कि रविवार को फूलडीह गांव स्थित एक जमीन के विवाद में विक्रमजोत पुलिस चौकी इंचार्ज इंद्रभूषण सिंह और उनके हमराही पर 55 वर्षीय शत्रुघ्न यादव पर चौकी में पिटाई का आरोप लगा था। चौकी में ही शत्रुघ्न की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। वहां से रेफर होने के बाद मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस के प्रताड़ित करने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इस आक्रोश में गांव व आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी भी किया था। मौके पर एएसपी, एसडीएम व कई थानों की फोर्स के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ था। देर रात एसपी आशीष श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी इंद्रभूषण सिंह और उनके हमराही संपूर्णानंद पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दो बिस्वा जमीन का है विवाद
कुछ दिनों पहले गांव के ही एक व्यक्ति से शत्रुघ्न यादव ने हार्सवे से फूलडीह व विक्रमजोत बाघानाला जाने वाली सड़क के किनारे कोने की दो बिस्वा जमीन बैनामा लिया था। जिस पर वह कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे थे। उस जमीन पर पहले से ही निशा पत्नी पप्पू का आवास व घूर आदि से कब्जा था। जिसे हटाने को लेकर 24 जनवरी को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।