{"_id":"63f9d8f2469e0a950f00b264","slug":"maut-in-fir-loged-basti-news-c-7-1-66474-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निलंबित प्रधानाचार्य, भंडार प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निलंबित प्रधानाचार्य, भंडार प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसपी के आदेश व पिता की तहरीर पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई
- 18 फरवरी को छात्रावास में फंदे से लटका मिला था छात्र कृष्णा का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा (बस्ती)। आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर के आठवीं कक्षा के छात्र कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य और भंडार प्रभारी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर शुक्रवार रात यह कार्रवाई की गई।
मृतक छात्र के पिता संजय तिवारी निवासी जगदीशपुर, थाना कोतवाली, संत कबीर नगर ने तहरीर में लिखा कि उनका पुत्र कृष्णा तिवारी कक्षा सात से राजकीय आश्रम पद्धति जोगिया भानपुर में वर्ष 2021 से पढ़ रहा था। वह इस वर्ष कक्षा 8 का छात्र था। उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद वर्मा कुछ दिनों से मेरे बच्चे को प्रताड़ित कर रहे थे। इसका कारण मेरे बच्चे ने खुलकर मुझे नहीं बताया था, लेकिन वह कह रहा था कि मुझे प्रधानाचार्य व उनके सहयोगी अमरदेव यादव शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पिता के अनुसार हमने कृष्णा को समझाया कि कक्षा आठ पास कर लो, उसके बाद हम दूसरे स्कूल में दाखिला करा देंगे।
आरोप लगाया कि 18 फरवरी को मेरे बच्चे की उक्त व अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसको पंखे की में लटका दिया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी से छेड़छाड़ करके सारे साक्ष्य मिटा दिए गए हैं। पिता के अनुसार जब उन्हें पुलिस के जरिये सूचना मिली, तो वह विद्यालय पहुंचे। मगर उनके पहुंचने से पहले ही बेटे के शव को उतार कर पंचनामा आदि कर दिया गया। किसी डाॅक्टर को नहीं दिखाया गया, बल्कि स्वयं ही मेरे बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विजय कुमार वर्मा और अमरदेव यादव के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
-रवींद्र सिंह, सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक