फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mausam ki maar

मौसम दे रहा झटके, किसान परेशान

Thu, 23 Apr 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
mausam ki maar
गेहूं की फसल को काट कर ले जाते किसान। - फोटो : BASTI
मौसम दे रहा झटके, किसान परेशान
विज्ञापन

24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
गेहूं के फसल की कटाई-मड़ाई बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना वायरस की महामारी के बीच मौसम भी झटके-पर झटके देने से नहीं चूक रहा। दो दिन पहले बारिश-आंधी के बाद भी खुमारी नहीं मिटी। बृहस्पतिवार को दिनभर बदलों की लुकाछिपी चलती रही। इस बीच तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि आने वाला पूरा हफ्ता ऐसे ही लुकाछिपी में बीतेगा।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम के उतार-चढ़ाव से किसान परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो हवाओं के रुख में बदलाव से बादलों के झुंड बने हैं। हवाओं का रुख अगर पश्चिमी हुआ तो बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, हवा का रुख अनियमित होने से कुछ निश्चित तौर पर नही कहा जा सकता। वातावरण से पर्याप्त नमी मिली तो बूंदाबांदी होना तय है।
विज्ञापन

अबकी हो रही गेहूं की बर्बादी
गेहूं मड़ाई के वक्त पर मौसम का यह तेवर किसानों को रास नहीं आ रहा है। बहादुरपुर ब्लॉक के किसान राघवेंद्र, आदित्य, अनुराग, इंद्रजीत आदि बताते हैं कि इस बार तापमान कम रहने से गेहूं की फसल पकने में देरी हुई है। अगेती फसल की कटाई की शुरुआत होते ही बारिश का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed