{"_id":"6a8b536d90bfab834806edff","slug":"mathematics-complicates-lower-pcs-exam-hindi-and-di-questions-are-easy-basti-news-c-207-1-bst1031-164978-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लोअर पीसीएस में गणित ने उलझाया, हिंदी और डीआई के सवाल रहे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लोअर पीसीएस में गणित ने उलझाया, हिंदी और डीआई के सवाल रहे आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा (लोअर पीसीएस) रविवार को जनपद के 17 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 6192 अभ्यर्थियों में से 5227 ने परीक्षा दी, जबकि 965 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से अनुचित साधन के प्रयोग की सूचना नहीं मिली।
अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य हिंदी और डीआई (डाटा इंटरप्रिटेशन) के प्रश्न आसान रहे, जबकि गणित के सवालों ने उन्हें उलझाए रखा। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के प्रश्नों को भी कुछ अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर कतार में लगे अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। साढ़े नौ बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैनिंग की गई। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने सक्सेरिया इंटर कॉलेज और एपीएन डिग्री कॉलेज में परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
परीक्षा को लेकर बोले अभ्यर्थी
पहली बार परीक्षा दी है। गणित विषय के प्रश्न कठिन थे, जबकि हिंदी के प्रश्न मन मुताबिक रहे। सभी प्रश्न हल किए हैं।
-रंगराज यादव, रायबरेली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कंप्यूटर से संबंधित प्रश्नों के जवाब देने में मजा आया। रीजनिंग के प्रश्न हल करने में थोड़ी परेशानी हुई, फिर भी सभी प्रश्नों को हल किया।
-पवन अग्रहरी, महराजगंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सामान्य हिंदी और डीआई के प्रश्न आसान थे। गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन रहे। कुछ सवालों के जवाब नहीं आ रहे थे, लेकिन सोच-समझकर उन्हें हल किया।
-आमिर अंसारी, महराजगंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गणित के सवाल थोड़े कठिन थे। बाकी विषयों के प्रश्नों के उत्तर आ रहे थे। पेपर अच्छा हुआ है। अब परिणाम का इंतजार है।
- मोहन राय, कुशीनगर