{"_id":"67cf396a1864f36815005539","slug":"mass-marriage-194-couples-tied-the-knot-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133255-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : दाम्पत्य सूत्र में बंधे 194 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : दाम्पत्य सूत्र में बंधे 194 जोड़े
Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल युगल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर काॅलेज कलवारी में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 94 युवकोंं और इतनी ही युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। सामूहिक विवाह में 39 जोड़ों का विवाह पं. राकेश पांडेय व कृपाशंकर शुक्ल ने संपन्न कराया।
एक जोड़े का निकाह पढ़ा गया। जबकि 54 जोड़ों को बौद्ध भिक्षु ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कराया। नवविवाहित जोड़ को आशीर्वाद देते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुरपुर केके दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने गरीब माता-पिता को अपनी बेटी की शादी की चिंता से मुक्त कर दिया है।
नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने नव जोड़ों से कहा कि आप लोग अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बने। इसके पूर्व अतिथियों ने भगवान गणेश, भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। नवदंपती को आशीर्वाद देने वालों पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर विनय कुमार द्विवेदी, कुदरहा आलोक कुमार पंकज, एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी, अवधेश कुमार, शीतला प्रसाद यादव, विजय प्रताप, वीरेंद्र यादव आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। कप्तानगंज में सौ जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ ः कप्तानगंज के सावित्री मैरिज लान में सोमवार से को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कप्तानगंज विकास खंड के 64, कप्तानगंज नगर पंचायत के पांच और दुबौलिया विकासखंड के 31 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। आचार्य जगराम ने हिंदू रीति-रिवाज से 98 जोड़ों को सात फेरों के साथ विवाह संपन्न कराया। मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद ने कहा कि सरकार ने सामाजिक समरसता बढ़ाने और बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाने का बीड़ा उठाया है। हर साल सरकारी खर्च पर हजारों जोड़ों की शादी कराई जा रही है। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, कप्तानगंज के खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, दुबौलिया के संदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रशांत खरे, नीरज गौतम, नरेंद्र पांडेय सुमन देवी, सुशील श्रीवास्तव, मंजू वाला त्रिपाठी, अरविंद चौधरी, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहीं।