{"_id":"621fbf604cda1218b5288216","slug":"masoom-raped-basti-news-gkp4287071199","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित,,चार साल की मासूम से दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी हहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित,,चार साल की मासूम से दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी हहि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को नाजुक हालत में पुलिस बस्ती के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एक महिला की चार साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गय। काफी देर तक जब बच्ची नहीं मिली तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर गई और बच्ची को बेहोशी की हालत में पाया। उसे उठाकर अपने घर ले लाई कुछ देर के बाद उसे होश आने पर बेटी ने सिसकते हुए घटना से मां को अवगत कराया। पीड़िता की मां ने तुरंत डायल 112 को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक सोनी ने बताया कि बच्ची की मां ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।