फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   marrige componcetion

Basti News: बजट होते हुए भी विवाहिताओं को नहीं मिला लाभ

Sat, 25 Feb 2023 03:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
marrige componcetion
- सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 दिसंबर को आयोजित हुई थी शादी
विज्ञापन

- खाते में सरकार की ओर से 35 हजार रुपये दिया जाता है अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। ढाई माह पहले ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी कराई गई। जहां वर और कन्या पक्ष को मिलने वाला सामान तो उपलब्ध कराया गया, लेकिन इनको मिलने वाली धनराशि अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। चौंकाने वाली बात यह है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली यह धनराशि ब्लॉक के खाते में पहुंच गई है, मगर ब्लाॅक ने सत्यापन की आड़ में इसे लटका रखा है।
शासन के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में विवाह के लिए कुल 1400 पात्र जोड़ों का लक्ष्य था। दिसंबर 2022 में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 1054 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। योजना के तहत प्रत्येक को 51 हजार रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है। इसमें से दस हजार रुपये वर और कन्या पक्ष को सामान के लिए दिए जाते हैं, जबकि छह हजार रुपये भोजन-पानी, टेंट आदि पर खर्च किए जाते हैं। इसके साथ ही 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजना होता है। सामूहिक विवाह योजना में गौर ब्लॉक से कुल 48 जोड़ों की शादी कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग की मौजूदगी में हुई, मगर ढाई माह बीत जाने के बाद भी लड़कियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। 14 दिसंबर को जिले में विधानसभा वार सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। योजना का लाभ न मिलने से गौर के परसागाना गांव की सृष्टि, गोभिया गांव की सुलेखा देवी, हरदी गांव की सुमन, बभनगांवा कला की निशा व पेड़रिया की कुमारी रीना ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दिसंबर में सामूहिक विवाह में सात फेरे लिए। योजना में 35 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं, मगर यह धन अब तक खाते में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

-------
समाज कल्याण विभाग से धन ब्लाॅक के खाते में ट्रांसफर हो गया है, लेकिन सामूहिक विवाह योजना में जो भी लाभार्थी शामिल हुए हैं। उनके सत्यापन के बाद ही धन खाते में भेजा जाएगा। सत्यापन कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार यादव, बीडीओ, गौर
---------
बहुत पहले बीडीओ के खाते में धन भेजा जा चुका है। अभी तक अनुदान लाभार्थियों के खाते में क्यों नहीं हस्तांतरित हुआ। यह गंभीर विषय है। इसके लिए बीडीओ से बात की जाएगी।

-श्रीप्रकाश पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed