फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman's body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found on railway track
रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

वाल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित बनकटा के समीप रेल ट्रैक पर विवाहिता का शव मिलने से बुधवार को सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान 25 वर्षीय प्रीति पुत्री त्रिभुवन दत्त निवासी रैपुरा जंगल थाना कोतवाली के रूप में हुई। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे भाई श्यामू, रमेश, मां मधु देवी समेत अन्य परिवारीजनों ने बताया कि मृतका की शादी 17 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवर निरंजनपुर गांव में हुई थी। वह मंगलवार रात लगभग एक बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई।
विज्ञापन

बिस्तर पर न मिलने से घरवाले खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद सुबह तक कहीं पता नहीं चल सका। शव मिलने की सूचना पाकर वे लोग पहुंचे तो देखे कि शव उसकी बहन प्रीति का है। वह दो भाइयों में इकलौती थी। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed