{"_id":"668c5e6518153c51990d48c4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120175-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन ससुराली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, तीन ससुराली गिरफ्तार
Tue, 09 Jul 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के भैरोपुर गांव में हुई थी शादी, जहर देने का आरोप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार/कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के भैरोपुर में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर जबरदस्ती जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मां ने कलवारी पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी नाजमा खातून पत्नी आशिक अली ने कलवारी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने बेटी शबनम बानो की शादी 2010 में कलवारी थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी मो. रफी पुत्र मो. शफी के साथ की थी, जिनसे तीन बच्चे 15 वर्षीय मो. रम्मान, नौ वर्षीय रिजवान व छह वर्षीय मो. राईल हैं। शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
आरोप लगाया कि रविवार को बेटी को पति मो. रफी, देवर एहतशाम, सलमान, उसकी सास ने जबरदस्ती जहर दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
...
रात में जेल भेजने पर अड़े परिवार वाले
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शबनम का शव परिवार के लोग घर ले गए तो आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर जेल भेजने पर अड़ गए। कहने लगे कि जब तक आरोपी जेल नहीं भेजे जाएंगे तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मामला बढ़ता देख मौके पर कलवारी व नगर थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई और परिजनों को समझाने लगी। थाना प्रभारी कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार हैं। रात होने की वजह से न्यायालय नहीं भेज पा रहे हैं। काफी समझाने के बाद परिजन मान गए और शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।