{"_id":"65d3ada4846c16d68009f464","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-home-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111703-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज के लिए विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाला
Tue, 20 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर की विवाहिता ने महिला थाने में दर्ज कराया रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के मामले में पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज किया है। संतकबीरनगर निवासी प्रियंका की शादी बस्ती के लालगंज थाने के बृत्तिया निवासी राम सुरेश से हुई है।
वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही हैं। उन्होंने महिला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराली दहेज के लिए 2.5 लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जब मना कर दिया तो ससुराल के लोगों ने उन्हें मारपीट कर अपशब्द कहते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर राम मिलन, सास विफना, देवर आकाश, रामललित व ननद सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।