फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Marpeet in Bahoobhoj - 7 Namjad

बहुभोज के दौरान मारपीट,फायरिंग, सात नामजद

Sun, 29 May 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Marpeet in Bahoobhoj - 7 Namjad
बहूभोज के दौरान मारपीट,फायरिंग, सात नामजद
विज्ञापन

बस्ती। छावनी व परशुरामपुर थानाक्षेत्र के अलग-अलग बहूभोज के दो अलग-अलग कार्यक्रम में मारपीट व फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
छावनी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में बहूभोज कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में कोहराएं निवासी अतुल वर्मा ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह तीन सालों से अपनी बुआ के घर रह रहा है। वहां से औरंगाबाद गांव में एक बहूभोज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद गांव के अखिलेश ने अपशब्द कहा। विरोध करने पर अखिलेश, उसका भाई राम सुरेश, रामनरेश व अन्नू ने लाठी-डण्डा से मारापीटा। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी थाने के कोतवालपुर निवासी फाखरा का आरोप है कि गांव के अब्दुल करीम व अन्य ने निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, अब्दुल करीम का आरोप है कि तहौव्वर समेत चार ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बनगवाखास निवासी विजय का आरोप है कि गांव में आयोजित बहुभोज समारोह के दौरान नाच देखने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उन पर फायर कर दिया। पुलिस ने कौसर अली उर्फ सुल्तान निवासी मुरलीजोत थाना छपिया गोंडा, विशाल वर्मा निवासी सहजलपुर थाना छपिया गोंडा और रवि पाठक निवासी बैदौली थाना छपिया गोंडा के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मजगवा गांव निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र दयाराम शुक्रवार की देर शाम सात बजे क्षेत्र के दरहरा कुंवर तथा मझौवा कुंवर गांव के बीच स्थित नहर किनारे पटरी पर अपनी मोटर साइकिल के पास संदिग्ध तौर पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा था। फोन से किसी ने इसकी सूचना पैकोलिया पुलिस को दी। मौके से पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पेट व हाथ में करंट से जलने जैसा निशान बना था। बेहोशी की अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed