{"_id":"6536cabd98ae375e2a07c645","slug":"many-people-injured-in-the-fight-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6141-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट में कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट में कई लोग घायल
Tue, 24 Oct 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के मटियरिया उर्फ हरखौलिया में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाने पर तहरीर दी। मुकामी पुलिस ने 151 में पाबंद करने की धमकी देकर घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मटियरिया निवासी संगीता पत्नी विनोद ने थाने में तहरीर में आरोप लगाया कि पट्टीदार जबरन तीन कट्ठा जमीन कब्जा कर रहे हैं। रविवार को मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। फरियाद लेकर लालगंज थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षो को अगले दिन बुलाने की बात कहकर टाल दिया। घायल को परिजन एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बनहरा कुदरहा ले गए, जहां से चिकित्सक ने मारपीट का मामला होने के कारण पीएचसी बनकटी भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया हैं। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। संवाद