{"_id":"67f6c92aa7ada230660add6a","slug":"many-express-trains-including-gorakhpur-gonda-passenger-will-remain-canceled-for-27-days-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134762-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 27 दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 27 दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें
Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट तक तीसरी लाइन निर्माण के चलते 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते गोरखपुर से चलकर गोंडा जाने वाली पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें 8 मई तक यानी 27 दिनों के लिए निरस्त कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
गोरखपुर से खलीलाबाद-बस्ती के रास्ते जाने वाली पैसेंजर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को गोरखपुर जंक्शन से गोरखपुर कैंट स्टेशन तक तीसरी लाइन निर्माण के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इनमें 12 अप्रैल से आठ मई तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन, सीतापुर सिटी गोंडा पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन शामिल है। जबकि 23 अप्रैल से सात मई तक गोंडा-बहराइच अप और डाउन डेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह 12 अप्रैल से 5 मई तक गोमती नगर अप और डाउन एक्सप्रेस, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23, 24, 25, 27, 29, 30 अप्रैल व एक, दो और चार मई को आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर से 21, 28 अप्रैल व 5 मई को चलने वाली मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। देहरादून से 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल एवं 1 व 6 मई को चलने वाली देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पुणे से 17, 24 अप्रैल एवं 1 मई को चलने वाली पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 19, 26 अप्रैल एवं 3 मई को चलने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 14 अप्रैल से 4 मई तक गोरखपुर-बहराइच विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 10, 17, 24 अप्रैल व 1 और 8 मई को गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। दिल्ली से 11, 18, 25 अप्रैल और 2, 9 मई को चलने वाली दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 11, 18, 25 अप्रैल, 2 व 9 मई को चलने वाली गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
बांद्रा टर्मिनस से 12, 19, 26 अप्रैल व तीन और दस मई को चलने वाली बांद टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। छपरा से 25 अप्रैल एवं 2 मई को चलने वाली छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन के साथ अमृतसर से 26 अप्रैल एवं 3 मई को चलने वाली अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन के चलते सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
-
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन
12 अप्रैल से 3 मई तक कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर गोंडा बाराबंकी ऐशबाग कानपुर सेंट्रल के स्थान पर छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। जिसके चलते इस ट्रेन का ठहराव देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर उस बीच नहीं रहेगा। इसी तरह आगामी 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 अप्रैल व 1 और 2 मई को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा,बस्ती,गोरखपुर-छपरा के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 15 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते जाएगी। मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल एवं 1 मई को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन बाराबंकी-गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औड़िहार-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन होने से यह ट्रेन बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, मसकनवा, स्वामी नारायन छपिया, बभनान, गौर, बस्ती, मगहर, खलीलाबाद, सहजनवा, गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। 30 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन बाराबंकी गोंडा बस्ती गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ सुल्तानपुर वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
-
रि-शिड्यूलिंग/नियंत्रण कर चलेगी ट्रेनें
पोरबंदर से 10, 11, 24 अप्रैल व 1 मई को चलने वाली पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4:30 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 12 अप्रैल को चलने वाली दरभंगा-जलन्धर सिटी 4 घंटे देरी से चलेगी।14 अप्रैल को चलने वाली भागलपुर-गांधीधाम विशेष ट्रेन निर्धारित समय से यह ट्रेन भागलपुर से एक घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 20 अप्रैल को कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 3:30 घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 22, 25, 26, 27 अप्रैल एवं 2 मई को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन घंटे रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
--
तीसरी लाइन का निर्माण होने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे अधिक संख्या में ट्रेनें तीव्र गति से चलेंगी और समय पालन में सुधार होगा। साथ ही रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आएगी। प्री-नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जाएगा। 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से निरीक्षण कार्य भी किया जाएगा। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर