फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many express and passenger trains cancelled from today, passengers will face problems

Basti News: आज से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Mon, 22 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Many express and passenger trains cancelled from today, passengers will face problems
गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन की कमीशनिंग और गोरखपुर-नकहा जंगल के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग के चलते लिया ब्लॉक
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच चार किलोमीटर की दूरी पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग और गोरखपुर-नकहा जंगल के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक जारी किया है। इसके कारण गोरखपुर और बस्ती मार्ग से चलने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अधिक सतर्क रहने और यात्रा की पूर्व योजना बनाने की अपील की है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक भटनी-अयोध्या पैसेंजर, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 30 सितंबर तक गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 21 से 27 सितंबर तक गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, 22 से 28 सितंबर तक बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस, और 25 से 29 सितंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 से 27 सितंबर, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस और आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 22, 23, 25, 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, गोरखपुर-पनवेल, पनवेल-गोरखपुर, गोरखपुर-गोमती नगर, रक्सौल-आनद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस और गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेनें 22 से 27 सितंबर तक रद्द रहेंगी। गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर 22 से 30 सितंबर तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया है। अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 21, 23, 25 और 26 सितंबर को निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी और औंड़िहार-छपरा मार्ग से चलेगी। अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 22 सितंबर को रोज़ा-लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी जंक्शन-छपरा मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा, कटिहार-अमृतसर, अमृतसर-कटिहार और बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और ट्रेनें रद्द होने या मार्ग परिवर्तन की जानकारी अवश्य लें।

रेलवे प्रशासन ने यह भी बताया कि छोटी और मध्यम स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऐसे समय में रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed