फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many casualties injured in highway accident

हाईवे पर हादसों में 10 कांवड़ यात्री घायल

Mon, 29 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many casualties injured in highway accident
महराजगंज कस्बे में दुर्घटना में घायल कांवडिया - फोटो : BASTI
हाईवे पर हादसों में 10 कांवड़ यात्री घायल
विज्ञापन

फोटो
पांच घायल कांवड़िए संतकबीरनगर जिले के हैं
तीन अलग-अलग दुर्घटनाएं, घायलों में तीन रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को चार अलग-अलग हादसों में कई कांवड़िए घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
छावनी थानाक्षेत्र के कवलपुर स्थित अवधेश सिंह ढाबे के सामने सुबह पांच बजे अयोध्या से जल लेकर जा रहे तीन बाइक पर सवार पांच कांवड़िए अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराकर गिर गए। घायल सभी कांवड़यात्री संतकबीरनगर जिले के हैं। मनोज (29) पुत्र रामचंदर , गंगाराम (24) पुत्र रामचरन, रमेश (25) पुत्र देवी सरन, सोनू (19) पुत्र प्रहलाद कन्नौजिया, संदीप (20) पुत्र विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची विक्रमजोत चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सोनू कन्नौजिया को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना परशुरामपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित केशवपुर के युवराज होटल के सामने सुबह 10 बजे हुई। नाश्ता कर फोरलेन पार कर रहे एक कांवड़ यात्री को अयोध्या से जल लेकर आ रहे बाइक सवार कांवड़ियों की ठोकर लग गई। दोनों बाइक सवार कांवड़िए भी गिर कर घायल हो गए। घायल 15 वर्षीय राहुल पुत्र वितनू निवासी भगवानपुर थाना छावनी, राजकुमार (45) निवासी ओरीजोत थाना कोतवाली, रामहृदय (54) निवासी पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती के रहने वाले हैं। तीनों कांवड़ियों को एंबुलेंस से विक्रमजोत सीएचसी भेजा गया। राहुल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के पटखापुर चौराहे पर हुई। साइकिल से घास काटकर ले जा रहे बुजुर्ग से बाइक सवार दो कांवड़िए टकरा गए। बाइक सवार 31 वर्षीय पिंटू पाल पुत्र योगेंद्र पाल निवासी कछुआ थाना लालगंज व बृजेश कुमार पुत्र भगवती प्रसाद निवासी चौबाहू थाना लालगंज गंभीर घायल हुए। हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रणधीर सिंह ने निजी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल पिंटू को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। रेफर करते समय कांवडियों ने आर्थिक रूप से अक्षम बताने पर छावनी थाने के उपनिरीक्षक रणधीरसिंह ने दो दो सौ रुपये दिए। साइकिल सवार बुजुर्ग दयाराम यादव निवासी बाघानाला को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक डिवाडर से टकराई, चार घायल
महराजगंज। अयोध्या धाम से सरयू का पवित्र जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में चार कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक ही बाइक पर बगैर हेलमेट चार कांवड़िए अयोध्या से जल लेकर भद्रेश्वरनाथ जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। जैसे ही ये लोग महराजगंज कस्बे के निकट पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संतोष मौर्या (30), छोटा भाई शिवम मौर्या (15), सत्य गुरु मौर्या (18) निवासी सोखांवा, थाना पूरा कलंदर तथा आशीष कुमार (16) निवासी सोहावल थाना रौनाही जिला अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवड़ियों के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी महराजगंज विनोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घायल कांवड़ियों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed