{"_id":"688bd6abcca8612ea00a3ccb","slug":"manwar-sangam-express-train-will-not-leave-from-basti-on-11th-and-12th-august-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141192-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11 और 12 अगस्त को बस्ती से नहीं जाएगी मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11 और 12 अगस्त को बस्ती से नहीं जाएगी मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन
Fri, 01 Aug 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोविंदनगर, टिनिच, गौर-बभनान के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते 11 और 12 अगस्त को रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लाक दिया गया है। इसके चलते बस्ती से प्रयागराज जंक्शन को जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन बस्ती के बजाय मनकापुर जंक्शन से संचालन होगा। इसके साथ ही भटनी-अयोध्या पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते आने-जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से गोविंद नगर रेलवे स्टेशन से बभनान तक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य के चलते दो दिन ब्लाक रहेगा। इससे जहां कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, तो वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेगी। जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। उनमें 11 और 12 अगस्त को भटनी से चलकर अयोध्या धाम को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर, गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन,सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 12 और 13 अगस्त को गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है। 12 अगस्त को बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस,लखनऊ- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह 10 और 11 अगस्त को छपरा-गोमती नगर अप और डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेंगी। 11 व 12 अगस्त को गोरखपुर-बहराइच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है।
--
इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन
बस्ती के रास्ते जाने वाली 11 अगस्त को छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर,बढ़नी- गोंडा के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। जिसके कारण उस दिन इस ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद,बस्ती,बभनान,मसकनवा, मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 11 अगस्त को दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर- बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। 11 एवं 12 अगस्त को मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। 10 अगस्त को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते जाएगी। 11 अगस्त को जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। 11 और 12 अगस्त को दरभंगा-नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन,बरौनी- नई दिल्ली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
--
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच गोविंदनगर से बभनान स्टेशन तक आगामी 11 और 12 अगस्त को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया है। कुछ पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर