{"_id":"5efa1b498ebc3e42e57b7025","slug":"manorama-river-brde-construction-on-in-baste-basti-news-gkp3563768193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरमा नदी पर पुल निर्माण को दस करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोरमा नदी पर पुल निर्माण को दस करोड़
विज्ञापन
मनोरमा नदी पर पुल निर्माण को दस करोड़
बस्ती। कप्तानगंज से दुबौलिया को जोड़ने वाले मनोरमा नदी पर बने लकड़ी के अस्थायी पुल के दिन बहुरने वाले हैं। कप्तानगंज के विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल की पहल पर इस पुल के निर्माण के लिए शासन ने दस करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। पुल की आधारशिला मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रखेंगे। वे इसी दिन अमहट पुल का लोकार्पण भी करेंगे। बहुप्रतीक्षित इस पुल का निर्माण होने के बाद सैकड़ों गांव का रास्ता सुगम हो जाएग। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी गई है।
इस पुल के निर्माण को लेकर ग्रामीण आंदोलन व धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। विधायक की पहल तब तेज हुई जब यहां वे क्षेत्र भ्रमण पर आए थे। इसके बाद विधायक ने पुल का निर्माण कराने को लेकर लोक निर्माण मंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तक बात पहुंचाई। तमाम कवायद के बाद मामले की जानकारी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी विधायक ने दी। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि कप्तानगंज व दुबौलिया के बीच गुजरने वाली मनोरमा नदी तट पर पोखरा सड़वलिया घाट है। इस पर अस्थायी लकड़ी का पुल होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। बारिश के दिनों में जब मनोरमा नदी उफान पर होती है तो इस इलाके के सैकड़ों गांवों का ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक संपर्क टूट जाता है। जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को बीस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व रोज काम कर पेट भरने वालों को होती है। विधायक के पत्र को संज्ञान में लेकर पुल व अप्रोच मार्ग के लिए शासन ने दस करोड़ की स्वीकृति दी है। विधायक ने बताया कि पुल निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ऑनलाइन इसकी आधारशिला रखेंगे।