फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manglik programs postponed due to Korana

कोराना के चलते टल रहे मांगलिक कार्यक्रम

Mon, 30 Mar 2020 08:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Manglik programs postponed due to Korana
कोराना के चलते टल रहे मांगलिक कार्यक्रम
विज्ञापन

बस्ती/गौर। कोरोना वायरस से जहां व्यापार व अन्य कार्य ठहर गए हैं। वहीं लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। पंचांग के मुताबिक सनातन धर्म में 16 व 17 अप्रैल तथा 25 व 26 को ही वैवाहिक लगन है। जबकि मौलाना अली अहमद ने बताया कि रमजान शुरू होने यानी 24 अप्रैल तक मुस्लिम समुदाय के लोग शादी कर सकते हैं, मगर कोरोना वायरस की बंदी के चलते लोग शादी की तारीखें बदल रहे हैं। अप्रैल माह में बेटे बिटियों के हाथ पीला करने का सपना संजोए परिवार की मुश्किलें बढ़ गई है। शहर के मैरेज हाल के संचालक दीपानंद नवीन ने बताया कि उनका मैरेज हाल पांच अप्रैल को शहर के एक मुस्लिम परिवार की शादी के लिए बुक था, मगर शादी कैंसल करा दिया गया है। कहते हैं कि 25 से 27 अप्रैल तक की बुकिंग को लेकर भी संशय है, हालांकि अभी उन लोगों ने शादी कैंसल नहीं की है, मगर उन लोगों से बातचीत हुई थी वे तिथि आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। इसी प्रकार शहर निवासी फास्टर ने कहा कि उनके दो भाइयों की शादी तीन व चार अप्रैल को थी, मगर उसे निरस्त कर दिया गया है। पांच अप्रैल को वलीमा था, मगर आपदा के दौर में जब पूरा देश एक साथ है तो मैं भी उसी में शादी व वलीमा निरस्त कर सहयोग कर रहा हूं। क्षेत्र के सरदहा शुक्ल गांव निवासी अब्दुल सत्तार के बेटी की शादी 30 मार्च को थी, मगर उसे स्थगित कर दिया गया। कहा कि हम भी देश के साथ खड़े हैं। आपदा में मेरा छोटा सा सहयोग दिया है। बभनान बाजार के एक मैरज हाल संचालक शंकर महेश्वरी ने बताया कि मार्च और अप्रैल माह मिलाकर लगभग 12 बुकिंग किया गया था, लेकिन कोरोना के चलते शासन-प्रशासन के निर्देश पर सभी बुकिंग स्थगित कर दिया गया है। इसी तरह बभनान बाजार में स्थित मैरिज हाल के संचालक सुनील सिंह ने कहा कि अप्रैल माह में सगाई और शादी के लिए कुल छह बुकिंग था, लेकिन महामारी के चलते बुकिंग कराने वाले खुद ही कार्यक्रम स्थगित कर रहे है। क्षेत्र के माझामानपुर गांव निवासी शिव बिहारी ने बताया कि 19 अप्रैल को लड़की की शादी होना सुनिश्चित था। पांच माह पहले दोनों पक्षों के लोगों ने दिन तय किया। मगर अब महामारी के चलते कुछ भी तैयारियां नहीं हो पाई। जिससे शादी कैंसल करनी पड़ रही है। बैदोलिया गांव के राजन चौधरी ने बताया कि 22 अप्रैल सगाई के लिए मैरेज हाल बुक किया था, लेकिन वायरस के चलते होटल मालिक ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। बैंड बाजा की बुकिंग करने वाले बभनान बाजार के मस्ताना और गौर के झगरू प्रसाद व ब्यूटी पार्लर संचालक नेहा सिंह ने बताया कि 19, 22, 24 और 29 अप्रैल को शादी-विवाह में बुकिंग मिली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सब बुकिंग स्थगित हो गई है। पं. जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पंचांग के मुताबिक 16 अप्रैल, गुरु, वैशाख कृष्ण पक्ष. नवमी, धनिष्ठा नक्षत्र 17 अप्रैल, शुक्र, वैशाख कृष्ण पक्ष. दशमी, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 25 अप्रैल, शनि, वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया, रोहिणी नक्षत्र 26 अप्रैल, रवि, वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, रोहिणी नक्षत्र में सनातन धर्म का वैवाहिक लगन मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed