{"_id":"6af4d84ec206cfdcd50f3084","slug":"man-shoots-himself-dead-upon-reaching-girlfriends-house-basti-news-c-207-1-bst1001-171522-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बसेवा गांव में बुधवार की सुबह प्रेम में पागल युवक युवती के घर पहुंच गया। वह युवती से मिलने की जिद करने लगा। परिवार वालों ने मना कर दिया तो युवक ने तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव के रहने वाले शिवकुमार (30) का हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवा गांव में उसके रिश्तेदार की लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से शादी करना चाहता था। परिवार वालों का कहना है कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। इसलिए उनको यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस बीच युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इससे शिवकुमार काफी आहत था।
पहले उसने युवती की तमाम आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके परिवार वालों को भेजकर वायरल करने की धमकी दी। मामला परशुरामपुर थाने में पहुंचा था। एक दिन पहले मंगलवार को परशुरामपुर थाने में दोनों पक्षों को बुलाया भी गया था। थानाध्यक्ष परशुरामपुर प्रदीप सिंह के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया। तय हुआ कि शिवकुमार अब रास्ते से हट जाएगा। मगर, अगले दिन सुबह ही प्रेमी शिवकुमार उसके घर पहुंच गया। वह युवती से मिलने की जिद करने लगा। बात नहीं बनी तो उसने सबके सामने तमंचे से खुद के सीने में गोली मार ली। कुछ देर बाद इस वारदात का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों से सघन पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
-कोट:::
बसेवा गांव में एक युवक की आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। जिस असलहे से युवक ने खुद को गोली मारी है, वह अवैध है। वारदात के बाबत पूछताछ की जा रही है। किसी पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। जानकारी मिली हैं कि जिस युवती से युवक के प्रेम करने की बात सामने आई है, उसने उसके साथ शादी करने से इन्कार कर दिया था। -स्वर्णिमा सिंह, सीओ हर्रैया।