{"_id":"69ac743bb5e59c71f8020095","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-basti-news-c-207-1-bst1013-154470-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
गौर। रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब चकचई ओवरब्रिज के पास शनिवार की सुबह अप रेलवे लाइन पर गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने में जुट गई। थोड़ी देर बाद युवक की पहचान सुनील कुमार (28) ग्राम पड़री थाना गौर के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के सुनील कुमार की गौर-शिवा घाट मार्ग पर नरथरी चौराहे पर फर्नीचर की दुकान है। सुबह घर में बिना किसी को कुछ बताए वह निकल गया। कुछ ही देर बाद चकचई ओवरब्रिज के पास अप रेलवे लाइन से बस्ती रेलवे स्टेशन से गोंडा की तरफ जा रही गोरखपुर-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना गौर रेलवे स्टेशन पर दी। स्टेशन अधीक्षक ने सूचना जीआरपी को दी।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अप रेलवे लाइन पर एक युवक के कटने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी पहचान करते हुए परिजनों की मौजूदगी में विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।