{"_id":"5dcc4f5c8ebc3e5b09755db5","slug":"man-died-near-maghar-basti-news-gkp3291493193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर के पास हादसे में पेंटर ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगहर के पास हादसे में पेंटर ने गंवाई जान
विज्ञापन
मृतक चंदकेश चौधरी। फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
मगहर के पास हादसे में पेंटर ने गंवाई जान
गोरखपुर पेंटिंग का कार्य करने गए थे चंद्रकेश
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के जिगिना देव निवासी 27 वर्षीय पेंटर चंद्रकेश की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गोरखपुर से वापस आते समय मगहर चौकी के पास पीछे से पेंटर की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दिया।
पिता राम करन चौधरी ने बताया कि उनका बेटा चंद्रकेश चौधरी मकान पेंटिंग का कार्य करता था। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उनके सात माह का एक बेटा है। प्रतिदिन की तरह पेंटिंग साइट से काम निपटाकर बाइक से वापस घर जिगिना देव आ रहे थे। मगहर चौकी के निकट दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद लालगंज थाने के जरिए परिवार में सूचना भेजी। लालगंज चौकी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि देर रात करीब 10 बजे परिवार वालों को सूचना दी गई। इसके बाद वे मौके पर रवाना हुए।

लालगंज मगहर चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चंद्रकेश चौधरी की मौत होने पर रोते विलखते परिजन।- फोटो : BASTI
विज्ञापन