फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man Chetna Diwas will organise in CHC in Every Thursda

सीएचसी पर हर बृहस्पतिवार को मनेगा ‘मन चेतना दिवस’

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Man Chetna Diwas will organise  in CHC  in Every  Thursda
सीएचसी पर हर बृहस्पतिवार को मनेगा ‘मन चेतना दिवस’
विज्ञापन

बस्ती। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर ‘मन चेतना दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन मनोरोग चिकित्सक मानसिक रोग से ग्रसित मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व इलाज की सुविधा मुहैया कराएंगे। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर भी किया जाएगा।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी-गैर संचारी रोग (एनसीडी) सेल आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चार चिकित्सकों को मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया गया है। वह ‘मन चेतना दिवस’ पर अपनी सेवाएं देंगे। सीएचसी रुधौली, गौर, विक्रमजोत व कुदरहा पर इस बृहस्पतिवार कार्यक्रम का आयोजन होना है। मानसिक रोगों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। जिला अस्पताल के साइकियाट्रिक सोशल वर्कर डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्राय: यह देखा जा रहा है कि लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति काफी बढ़ी है। इस पर रोक लगाने को लेकर ‘मन चेतना दिवस’ की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां भी हैं, जिन्हें दूर करना बहुत आवश्यक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को बताया गया है कि अगर उनके अस्पताल पर कोई किशोर, किशोरी, महिला एवं पुरुष मानसिक समस्या, उलझन, घबराहट, नींद न आना, आत्महत्या के विचार आना या उसने पूर्व में आत्महत्या का प्रयास किया है तो ऐसे व्यक्तियों को चयनित इन चार सीएचसी अथवा जिला अस्पताल की ओपीडी या ‘मन चेतना शिविर’ में भेजना सुनिश्चित करें। वहीं, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर का कहना है कि आयोजन के लिए चारों सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) को निर्देशित किया गया है। आयोजन के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed