Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man accused of abducting a girl arrested from Maharashtra

Basti News: लड़की भगाने का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Man accused of abducting a girl arrested from Maharashtra
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लड़की को भी सकुशल बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस टीम महाराष्ट्र पहुंची। वहां पंढरपुर थाना क्षेत्र के शिंदे चौक, इसबाबी से आरोपी पवन कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ लड़की भी मिली। पुलिस दोनों को दुबौलिया थाने ले आई। इसके बाद लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed