फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Main accused of mother-daughter murder case caught by STF

Basti News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मां-बेटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी

Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Main accused of mother-daughter murder case caught by STF
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मां-बेटी हत्याकांड का मास्टरमाइंड
विज्ञापन

- चार दिसंबर को कप्तानगंज के सेंठा गांव में मिला था मां-बेटी का जला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज,बस्ती। सेंठा गांव के मां-बेटी हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने उसे मुंबई से पकड़ा है। ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को उसे यहां लाए जाने की उम्मीद है। चार दिसंबर को हुए इस दोहरे हत्याकांड में कमलेश उर्फ बिलोदर पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। सीजेएम न्यायालय से उसकी कुर्की की नोटिस दी जा चुकी है। नौ जनवरी को उसने न्यायालय में सरेंडर करने की अर्जी दी थी लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह न्यायालय तक नहीं पहुंचने का साहस नहीं जुटा सका। इस बीच शुक्रवार को जोकहा गांव से इस बात की सूचना मिली कि एसटीएफ ने बिलोदर को मुंबई में पकड़ लिया है। केस की वादी सरिता ने भी बताया कि उन्हें उसके पकड़े जाने की सूचना मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामिया मास्टरमाइंड कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, उनके बेटे कौशलचन्द्र,और बहू रंजना उपाध्याय उर्फ मंजली को गिरफ्तार करने की 22 जनवरी को एसटीएफ को टास्क सौंपी गई थी। बता दें कि चार दिसंबर 2024 को गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) का घर के अंदर कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश, बिलोदर के बेटे कौशल चंद्र, कमलेश की पत्नी शांति देवी, राजन की पत्नी शिल्पा, कौशल चंद्र की पत्नी रंजना और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इनमें शिल्पा, शांति, करुणाकर, राजन और मुंबई के मो. आसिफ शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed