फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahso, Bankati and Kudraha will get 24 hours electricity

Basti News: महसो, बनकटी और कुदरहा को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mahso, Bankati and Kudraha will get 24 hours electricity
बस्ती। विद्युत वितरण खंड तृतीय ने शटडाउन और ओवरलोडिंग के कारण बाधित बिजली आपूर्ति की भरपाई का फैसला किया है। इस निर्णय से 33 केवी के तीन उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ होगा। यहां के नागरिकों को अब 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र महसो, बनकटी और कुदरहा की सप्लाई एक ही लाइन से होने के कारण लाइन की अतिभारित अधिक है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के कारण अक्सर फाल्ट आते रहते हैं। शटडाउन लेकर कार्य कराना पड़ता था। इस दौरान उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इसको देखते हुए अब इन तीनों उपकेंद्रों को 18 घंटे के बजाय 220/132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र गिदही से 24 घंटे सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति करने में आ रहा व्यवधान दूर होगा। शटडाउन और लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही कटौती की भरपाई की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत तार बदलने का कार्य भी चल रहा है। इस कारण भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। उपभोक्ताओं की ओर से बार-बार प्राप्त हो रही शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग की ओर से लाइन मरम्मत का कार्य पूर्ण होने तक बनकटी, महसो और कुदरहा की संयुक्त रूप से चल रही लाइन को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का आदेश कर दिया गया है।
इससे लाइन बदलने में लिए गए शटडाउन के दौरान हुई कटौती की प्रतिपूर्ति की जा सकेगी एवं क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed