फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahesh's stature increased... became the Vice President of State Cow Service Commission

Basti News: महेश का बढ़ा कद... प्रदेश गोसेवा आयोग के बने उपाध्यक्ष

Tue, 01 Oct 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mahesh's stature increased... became the Vice President of State Cow Service Commission
महेश शुक्ल बने गौ आयोग के उपाध्यक्ष।
90 के दशक में विद्यार्थी परिषद से जुड़कर शुरू की थी राजनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग का सदस्य/उपाध्यक्ष नामित किया गया है। राज्यपाल की संस्तुति पर उन्हें नया शासकीय दायित्व मिला है।
90 के दशक में महेश ने विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। 1992 के राम मंदिर आंदोलन में भी उनकी भूमिका रही। शुक्ल पांच साल से लगातार भाजपा के विभिन्न संगठनों में अपना दायित्व निभाते रहे। स्वतंत्र देव सिंह के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष होने के दौरान उन्हें भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। वह अन्य प्रांतों में भी सांगठनिक दायित्वों को कई बार निभा चुके हैं। उनके समर्पण एवं निष्ठा को देखते पार्टी ने उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां विपक्षी खेमे के तीन विधायक और एक सांसद है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से सपा ने शिकस्त दे दी थी। इस समय जिले में भाजपा के केवल एक विधायक है। इस शून्यता को भरने के लिए भी महेश शुक्ल का कद बढ़ाया गया है। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, पं. सरोज शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सुशील सिंह, केके दुबे, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, सीए सीपी शुक्ल, रवि सोनकर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed