फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mahatma gandhi remembered

श्रद्धापूर्वक याद किए गए महात्मा गांधी

Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
basti
basti Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi remembered
कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि मनाई। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें जिले के सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अहिंसा की बदौलत आजादी में किए गए कार्य को रेखांकित किया गया। राष्ट्रपिता की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 
मंडलायुक्त कार्यालय में आयुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 11 बजे मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, दूसरी ओर कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर दोनों कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने बापू के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचार सत्य और अहिंसा को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता की नीति की आज पूरी दुनिया कायल है। इसी ताकत से आजादी की लड़ाई भी लड़ी गई थी। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दयानन्द सिंह दुसाध, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने संबोधित किया। इस मौके पर छोटेलाल, नर्वदेश्वर शुक्ला, डॉ. वीएच रिजवी, ज्ञानेन्द्र पांडेय, पिण्टू मिश्रा, अंकुर वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी शहीदस्थल पर लगा मेला
छावनी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों के याद में कार्यक्रम किया आयोजित हुआ। सुबह एसडीएम हर्रैया दिनेश कुमार ने शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा पुलिस के जवानों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह और पूर्व प्रमुख देवधर वैद्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख वैद्य ने, जबकि संचालन शहीद स्मारक समिति के व्यवस्थापक मंसूर आलम खां ने किया। इस मौके पर रामेश्वर ओझा, गुलाम गौश खां, प्रधान अजीत सोनी, आनंदस्वरूप, केपी सिंह, अनादि मिश्र, शिप्रा उपाध्याय, रमेश सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed