फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahadev MLA will give Rs 1.5 crore for the development of Nagar Panchayat

Basti News: गांजा प्रकरण में शिक्षकों के समर्थन में उतरा संगठन

Sat, 30 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahadev MLA will give Rs 1.5 crore for the development of Nagar Panchayat
बस्ती। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को भुवरनिरंजनपुर कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्र ने किया। बैठक में शिक्षकों पर गांजा इस्तेमाल करने का झूठा आरोप लगाने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जनता इंटर कालेज के शिक्षकों पर दुर्भावना से ग्रसित होकर संस्था में गांजा प्रयोग करने का गलत आरोप लगाया है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि यह घृणित आरोप न केवल एक संस्था पर लगाया गया है बल्कि पूरे शिक्षक समाज को अपमानित किया गया है। संगठन किसी भी दशा में शिक्षको के ऊपर लगे आरोप को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यदि डीआईओएस ने खेद प्रगट नही किया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष रामपूजन सिंह, मंडलमंत्री संजय द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, विकास सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अजय शुक्ल, डॉ. सुरेंद्र चौधरी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed