{"_id":"6244a1e00b918e456d2b3633","slug":"magistrates-inspected-examination-center-basti-news-gkp431640770","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में चार इंटर के 2243 परीक्षार्थी परीक्षा से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में चार इंटर के 2243 परीक्षार्थी परीक्षा से किया किनारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को दो पालियों में हुई। छठवें दिन की परीक्षा में हाईस्कूल के चार और इंटर के 2243 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में 120 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे तक द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हुई। सुबह की पाली में छह केंद्रों पर हाईस्कूल में वाणिज्य विषय में 27 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 24 ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में हरैया क्षेत्र में हाईस्कूल में डीएजी इंटर कालेज कटौधा में एक परीक्षार्थी सिलाई विषय से पंजीकृत था, उसने परीक्षा छोड़ दी। इंटर अंग्रेजी विषय में 29876 पंजीकृत के परीक्षार्थियों में से 27633 ने परीक्षा दी, जबकि 2223 ने परीक्षा छोड़ दी। सूबे के 24 जिलों में इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र आउट हो जाने के कारण स्थागित कर दिया गया था। जिसके कारण परीक्षार्थी में परीक्षा को लेकर असमंजस में थे। जिसके कारण कई परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थी देर में पहुंचे। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से निगरानी किया जा रहा था। नोडल अधिकारी संतोष कुुमार गौड़ ने बताया कि किसी भी केंद्र पर आफ लाइन होने पर तुरंत सूचना दिया गया। सचल दल की टीम और सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट ने गन्ना विकास इंटर कालेज मुंडेरवा, जनता इंटर कालेज बनकटी, खैर इंटर कॉलेज , जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज गौसपुर, कृषक इंटर कालेज बेलाड़ी इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज सहित कई केंद्रो का निरीक्षण किया। कहीं से कोई घटना की सूचना नहीं है।
परीक्षा को सकुशल कराने के सभी केंद्रों पर सख्ती बरती जा रही है। कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। केंद्र व्यवस्थापक को आदेशित किया गया है कि परीक्षा में कोई गडबड़ी होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जायेगा।
विज्ञापन
-डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती