फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mafia Vinod had reached to render, ran away after seeing the police

Basti News: सरेंडर करने पहुंचा था माफिया विनोद, पुलिस को देख भाग निकला

Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 14 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mafia Vinod had reached to render, ran away after seeing the police
बस्ती। गोरखपुर का बहुचर्चित माफिया विनोद उपाध्याय के मंगलवार को सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह न्यायालय परिसर में पहुंच गया था, लेकिन पहले से मौजूद पुलिस टीम को देखकर वह रफूचक्कर हो गया। मंगलवार को न्यायालय बंद होने तक पुलिस टीमें आसपास मंडराती रहीं।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने में उसके खिलाफ वर्ष 2005 में दर्ज मारपीट, अपशब्द कहने व धमकी के केस में उसके खिलाफ सीजेएम न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। गोरखपुर के तमाम केस में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी माफिया को डर है कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह पुरानी बस्ती के उस केस में आत्मसमर्पण करके सुरक्षित जेल में पहुंच जाना चाहता है। पिछले एक हफ्ते से कई बार उसके सरेंडर करने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई, जिसके कारण वह न्यायालय में दाखिल होने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गोरखपुर पुलिस यहां के उसके रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर अचानक पुलिस को सूचना मिली कि वह इस केस में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा है। इस सूचना पर कोतवाल शशांक शेखर राय व अन्य पुलिस कर्मी कचहरी पहुंचे, लेकिन विनोद हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed