{"_id":"68a38e5a606ce1338e004c64","slug":"mafia-has-its-eyes-on-the-barren-landcomplaint-made-to-dm-basti-news-c-207-1-bst1001-142195-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंजर भूमि पर माफिया की नजर...डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंजर भूमि पर माफिया की नजर...डीएम से की शिकायत
Tue, 19 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बंजर भूमि एवं अन्य सरकारी भूमि पर भू- माफिया का कब्जा बंद नहीं हुआ है। ताजा मामला शहर से सटे सोनबरसा गांव का है। यहां के ग्रामीण सोमवार को डीएम रवीश गुप्ता के पास पहुंचे। उन्हें शिकायती पत्र दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की साढे पांच बंजर भूमि पर भूमाफियाओं की कुदृष्टि पड़ गई है। जिसकी अवैध प्लाटिंग भी शुरू हो गई है।
सोनबरसा गांव के रहने वाले राधेश्याम, नंदलान आदि ने कहा कि उनके ग्राम पंचायत में लगभग साढे पांच बीघा बंजर भूमि है। शहर से सटा क्षेत्र होने के नाते जमीन की कीमत बढ़ गई है। कुछ लोग विभाग से साठगांठ करके संबंधित भूमि को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रकरण में डीएम ने आश्वस्त किया कि जांच कराई जाएगी। यदि बंजर भूमि पर अवैध कब्जा का मामला सामने आएगा तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। संवाद